मेष राशिफल :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी और काम का बोझ ज्यादा रहेगा। हालांकि मेहनत से काम में सफलता मिलेगी, लेकिन पूरा दिन दौड़ने में व्यतीत होगा, जिससे थकान का अनुभव होगा। अनावश्यक खर्चा बहुत होगा, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृष राशिफल :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति बनेगी। ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण आय में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा का आयोजन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।
मिथुन राशिफल :- आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी और व्यापार विस्तार की योजना बनाएंगे। आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार वालों के साथ दिन खुशी से बीतेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक या धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

कर्क राशिफल :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन मेहनत से काम में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च अधिक होगा, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। इसलिए वाणी पर संयम रखें।
सिंह राशिफल :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और लाभ की संभावना रहेगी। काम का बोझ ज्यादा रहेगा और भागदौड़ में दिन बीतेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा और काम में सफलता मिलेगी। फालतू के खर्चों से बचना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ख़्याल रखें।
कन्या राशिफल :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियाँ अच्छी होंगी और काम में सफलता मिलेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम अधिक रहेगा और मेहनत करनी पड़ेगी। पूरा दिन दौड़ने में व्यतीत होगा, जिससे आप थकान महसूस करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद होने की संभावना है। परिवार वालों से भी विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
तुला राशिफल :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल माहौल रहेगा। हालांकि काम का बोझ बहुत अधिक रहेगा, लेकिन काम में सफलता मिलने से धन लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। पैसों के लेन-देन से बचें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। इसलिए अपने खान-पान का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशिफल :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी लेकिन मेहनत से काम सफल होंगे और लाभ की स्थिति बनेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हड़बड़ी में दिन व्यतीत होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
धनु राशिफल :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और मेहनत भी करनी पड़ेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से तनाव का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर संयम रखें अन्यथा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पारिवारिक माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर राशिफल :- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और कार्य में सफलता के कारण लाभ की स्थिति बनेगी। अचानक धन लाभ होने की संभावना रहेगी। काम की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव हो सकता है। पारिवारिक वातावरण आपके लिए अनुकूल रहेगा और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ राशिफल :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार क्षेत्र में धन की स्थिति बनेगी। कार्य आसानी से सफल होंगे। व्यापार विस्तार की योजना बन सकती है। पैसों के लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक साबित होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। कोर्ट-कचहरी के कामों से बचें और सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
मीन राशिफल :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपके प्रयासों से आपको काम में सफलता मिलेगी और धन लाभ की स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें अन्यथा विवाद होने की संभावना है। परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी से सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।